
KPN24:- सक्ती जिले के चपोरा में चन्दनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति, पंजीयन क्रमांक 3917 (दिनांक 16 अगस्त 2012) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 28 दिसंबर 2012 को छपोरा स्थित चन्द्रा भवन में आयोजित की गई। बैठक महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रामरतन चन्द्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में महासमिति की कमेठी के पदाधिकारी, प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजातीय बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करना एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना रहा।
इस अवसर पर समाज से प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए उनका निराकरण किया गया। साथ ही समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज को एकजुट रखते हुए आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता एवं उत्थान की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
केन्द्रीय अध्यक्ष रामरतन चन्द्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती के लिए संगठनात्मक एकता, सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और समाजजनों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा अंत में समाज की प्रगति और एकता के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।










