"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

KPN24:- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जशपुर जिले की जनजातीय मातृशक्ति, विशेष रूप से जशक्राफ्ट से जुड़ी बहनों के कौशल, सृजनशीलता एवं स्वावलंबन की सराहना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत गौरव का विषय बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम कोटानपानी की स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा तैयार पारंपरिक आभूषण एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल भी हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का यह स्नेहिल प्रोत्साहन जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और “वोकल फॉर लोकल” की भावना को और अधिक सशक्त बनाता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर की समस्त जनजातीय बहनों की ओर से राष्ट्रपति महोदया के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More