"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष जन-जागरूकता अभियान

KPN24:- जांजगीर चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में रजत जयंती के द्वितीय दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में जांजगीर क्षेत्र के भांठापारा मोहल्ला में महिला सुरक्षा विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान CSP जांजगीर ने उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठा सकें।
जन-जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, सायबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, तथा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 की जानकारी देते हुए छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर ठगी एवं घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।
पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों की रोकथाम करने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा गढ़वाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा सोनी, मोहल्ले की महिलाएं एवं युवतियां, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय, अनुका तिर्की, एवं महिला आरक्षक शालिनी सूर्यवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More