"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खरगोन पुलिस का सम्मान:- 6 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

मनीष विद्यार्थी खरगोन |

KPN24:- बीते दिनों सनावद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जहाँ एक बदमाश आरोपी द्वारा तांत्रिक क्रियाओं के उद्देश्य से 6 वर्षीय मासूम बालक का अपहरण कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरगोन पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सौंपा। पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही से जिले भर में प्रशंसा का माहौल है।

इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों द्वारा पुलिस टीम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ सकल हिन्दू समाज, जिला आदिवासी संगठन, जिला मानवाधिकार संगठन, पत्रकारगण, आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ, जयस संगठन, सर्व ब्राह्मण समाज, जिला सिकल सेल संगठन के सदस्य शामिल रहे।

इसके अलावा डॉ. हितेश मुजल्दे, लोकेन्द्र रावत एवं वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों ने भी पुलिस टीम को सम्मानित करते हुए उनके साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि पुलिस की सजगता से एक मासूम की जान बच सकी, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।

पुलिस अधिकारियों ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया जाता रहेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More