"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिर्रा में मां परमेश्वरी महापुराण कथा आज से, भव्य कलशयात्रा के साथ होगा शुभारंभ

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में बिर्रा के देवांगन समाज की आराध्य देवी मां परमेश्वरी की असीम कृपा से बिर्रा स्थित देवांगन धर्मशाला में संगीतमय श्री परमेश्वरी महापुराण कथा का भव्य आयोजन आज 7 जनवरी से किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ नगर में निकाली जाने वाली भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कथा स्थल पर मां परमेश्वरी की आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा विराजित की जाएगी। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर देवांगन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवांगन युवा संगठन द्वारा गांव-गांव एवं घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष की कलशयात्रा को और भी भव्य स्वरूप देने के लिए गायक केशव साहू एवं उनकी टीम की विशेष प्रस्तुति रहेगी। वहीं देवांगन युवा संगठन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों को आयोजन में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रित अतिथियों में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोहन कुमारी साहू, जनपद सदस्य, सरपंच, बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
इस आयोजन में देवांगन युवा संगठन प्रमुख मूलचंद देवांगन (शिक्षक) सहित प्रकाश देवांगन, मनोज देवांगन, पालेश्वर देवांगन, संजय देवांगन, नरेश देवांगन, खिलावन देवांगन, विजय देवांगन, बूदेश देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, तन्मय देवांगन, किशन देवांगन, हीरा देवांगन, रानू देवांगन, राजू देवांगन, रितेश देवांगन, जय देवांगन, छोटे सियान, बड़े सियान, उमेश देवांगन, दीपक देवांगन, तापसी देवांगन, प्रदीप देवांगन, बिजेंद्र देवांगन, कृष्णा देवांगन, राहुल देवांगन, नागेश देवांगन, राजेंद्र देवांगन, कोमल देवांगन, खुशीराम देवांगन, गीतेश देवांगन, परमेश्वर देवांगन, विक्की देवांगन, दीक्षित देवांगन, आदित्य देवांगन, विनोद देवांगन, देवलाल देवांगन, रोशन देवांगन, खोगेंद्र देवांगन, कुलदीप देवांगन, जितेश देवांगन, लाला देवांगन, प्रांजल देवांगन, पंकज देवांगन सहित समस्त देवांगन समाज, युवा संगठन एवं ग्रामवासी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां परमेश्वरी महापुराण कथा का पुण्य लाभ लें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More