"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ग्रामीणों को ‘विकसित भारत–जी राम जी’ के प्रावधानों की दी जा रही जानकारी

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत–जी राम जी योजना के नवीन प्रावधानों की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई।
कार्यक्रम के दौरान योजना अंतर्गत एक वर्ष में 125 दिवस के रोजगार, रोजगार नियोजन में कार्यों के प्रकार, मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर मुआवजे के प्रावधान, पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जियो-टैगिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल महोत्सव के साथ-साथ मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का अनिवार्य आयोजन किया जाए। इसी क्रम में बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों एवं मनरेगा कार्यस्थलों पर रोजगार एवं आवास दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजीविका डबरी के लाभों से अवगत कराते हुए डबरी निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही डबरी आधारित आजीविका संवर्धन हेतु आगामी गतिविधियों के अभिसरण पर भी सार्थक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे योजनाओं की जानकारी तक उनकी पहुंच और अधिक सुलभ हो सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More