"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

KPN24:-:जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम दहिदा स्थित रेत घाट पर छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को थाना नवागढ़ में सुपुर्द कर आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More