
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के भदका जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 60 वर्ष, रंग गेहूंआ एवं कद करीब 6 फीट है। मृतक ने सफेद शर्ट, ग्रे रंग का स्वेटर (जिस पर “UNDER THE WEATHER” लिखा है), काला फुल पैंट, ग्रे रंग के स्पोर्ट्स जूते एवं मेरून रंग के मोजे पहन रखे थे। मृतक के बाएं हाथ में PHILIPS कंपनी की घड़ी पाई गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरीनारायण में सुरक्षित रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या पहचान करता हो, तो तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क कर सूचना देने की अपील की गई है—
📞 थाना शिवरीनारायण पुलिस: 9479191118
📞 पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193199
पुलिस का कहना है कि प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।










