"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध रेत उत्खनन व भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी व हाईवा जब्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बम्हनीडीह क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 01 जेसीबी मशीन एवं 01 हाईवा वाहन को जब्त किया गया। जब्त दोनों वाहनों को पुलिस थाना बम्हनीडीह में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान निरस्त भंडारण स्थल पर अवैध रूप से डंप कर रखी गई रेत को हटाकर पुनः नदी में वापस डलवाया गया। अवैध उत्खनन एवं परिवहन में शामिल संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More