"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग बालिका से अनाचार के गंभीर मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप ताम्रकार (उम्र 20 वर्ष) निवासी भाटापारा, नैला, जांजगीर ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर तथा डरा-धमकाकर अपने साथ ले जाकर अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जांजगीर (सिटी कोतवाली) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी फरार मिला, जिसे नैला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को धारा 64(2)(m), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीमसेन राठौर एवं आरक्षक शंकर राजपूत की विशेष भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More