
KPN24:- कनौजिया कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 12.00 बजे अथरिया कुर्मी समाज भवन, जांजगीर में भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस शपथ समारोह में समाज के पांचों मेडो परिक्षेत्र—
मल्दा, सर्वा, सलखन, कोहरौद एवं सिलदहा से सर्वसम्मति से निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मंच की केन्द्रीय बॉडी के अंतर्गत विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के दौरान पदाधिकारी समाज की एकता को मजबूत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सामाजिक व राजनीतिक नेतृत्व से जोड़ने का संकल्प लेंगे।
कनौजिया कुर्मी एकता मंच का मुख्य उद्देश्य समाज का एकीकरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करना है। मंच द्वारा समाज के युवाओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे युवा वर्ग को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विभिन्न परिक्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिसमें मल्दा मेडो से मनोज कश्यप, सर्वा (गिधौरी) मेडो से देवेंद्र वर्मा, सलखन मेडो से रमेश कश्यप, कोहरौद मेडो से ईश्वर कश्यप तथा सिलदहा/सर्वा मेडो से पंकज वर्मा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। इसके साथ ही सभी परिक्षेत्रों में कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का भी चयन किया गया।
यह जानकारी कनौजिया कुर्मी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्षशशं संतोष कश्यप ने दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शपथ समारोह को सफल बनाएं और समाज के सशक्त भविष्य की इस पहल में सहभागी बनें।










