"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

टंट्या मामा की मूर्ति घोटाले पर उबली कांग्रेस आदिवासी समाज से माफी मांगे भाजपा – रवि नाईक

सीएमओ को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने और नगर पालिका अध्यक्ष की भूमिका की जांच की मांग

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24:- खरगोन नगर पालिका परिषद में टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना से जुड़े कथित घोटाले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार बताते हुए टंट्या मामा की मूर्ति स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका द्वारा जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है और जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास हो रहा है।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि जननायक आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना में किया गया भ्रष्टाचार न केवल टंट्या मामा का, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नगर परिषद होने के नाते भाजपा को सार्वजनिक रूप से आदिवासी समाज और टंट्या मामा से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश नहीं करती, तो क्या भाजपा नई मूर्ति लगाने का निर्णय लेती? यह भाजपा की आदिवासी-विरोधी सोच को दर्शाता है।
इस मौके पर भीकनगांव विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष झूमा सोलंकी ने कहा कि जांच के नाम पर छोटे-छोटे कर्मचारियों को फंसाकर बड़े जिम्मेदारों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि खरगोन नगर पालिका परिषद की सीएमओ को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा नगर पालिका अध्यक्ष की भूमिका की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है, जिससे पूरा आदिवासी समाज आहत है।
भगवानपुरा विधायक केदार डाबर ने भाजपा के आदिवासी जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सांसद, जिला अध्यक्ष (जो स्वयं आदिवासी हैं), संबंधित वार्ड के पार्षद—सब मौन क्यों हैं? यह चुप्पी भ्रष्टाचार में उनकी सहमति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी टंट्या मामा के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
धरना-प्रदर्शन को लोकसभा प्रत्याशी पोरवाल खरते, डॉ. गोविंद मुजाल्दे, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र पवार, सरपंच दिनेश मुकाती, गुलाब सिंह, सुभाष पटेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धू वर्मा, प्रिंस पाटीदार, जिला कांग्रेस महासचिव विजय कोचले, संजीव गांगुली सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टंट्या मामा से क्षमा याचना करते हुए भाजपा परिषद और भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस महासचिव जितेंद्र भावसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश पप्पू पटेल, खरगोन शहर उत्तर अध्यक्ष नितेश मंडलोई, पार्षद लक्ष्मी मोरे, डॉ. देव कृष्ण परसाई, डॉ. प्रमोद दसोंधी, कैलाश प्रजापत, अमित ठक्कर, विक्की भंवर, भगवानपुरा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि वास्कले, सेवादल जिला अध्यक्ष सुरेश चंदेल, जिला पंचायत सदस्य निर्मल भाई, रवि निखरिया, कासम अली बोहरा, प्रतीक पवार, प्रकाश जोशी, जनपद सदस्य अमित चौहान, मनोज त्रिवेदी, विजय मंडलोई, विकास मुजाल्दे, सुनील मामा, शम्मी भाटिया, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र चौहान, मिलाप जैन, परितोष व्यास, रोहित चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी, सौरभ निखरिया, राजेंद्र मुजाल्दे, श्रीराम पटेल, बाबू बरडे, कपिल पवार, अमित भालसे, रामेश्वर कुशवाहा, संतोष गाडगे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More