"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

KPN24 :- दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन जी से नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नितिन नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की एक नई गाथा रचे, यही मंगलकामना है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More