"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रिपोर्ट में उलझी हकीकत, विज्ञान से हुई मोहब्बत:-47 वर्षीय पुरुष के पेट में ‘यूट्रस’ लिख गई सोनोग्राफी रिपोर्ट, सतना में मचा कौतूहल

KPN24:-मध्यप्रदेश के सतना शहर के स्टेशन रोड पर स्थित सतना डायग्नोस्टिक सेंटर से आई एक सोनोग्राफी रिपोर्ट इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह कोई आम रिपोर्ट नहीं, बल्कि ऐसी कहानी है जहाँ विज्ञान की कलम ने शायद भावनाओं में बहकर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसने सबको चौंका दिया।

दरअसल, 47 वर्षीय एक पुरुष मरीज की सोनोग्राफी रिपोर्ट में यूट्रस (गर्भाशय) का उल्लेख पाया गया। रिपोर्ट सामने आते ही मानो चिकित्सा जगत में सवालों की बारिश हो गई। जो अंग स्त्रीत्व की पहचान माना जाता है, उसका पुरुष शरीर में दर्ज होना, किसी चमत्कार से कम नहीं लगा।
कागज़ पर लिखी यह पंक्तियाँ जैसे शरीर रचना के नियमों से इश्क़ कर बैठीं। लोगों के बीच यह रिपोर्ट कौतूहल, मुस्कान और आश्चर्य का विषय बन गई। कुछ ने इसे तकनीकी त्रुटि माना, तो कुछ ने इसे मशीन और मानवीय लापरवाही का संगम बताया।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की रिपोर्टिंग त्रुटियाँ डेटा एंट्री या सॉफ्टवेयर चयन में हुई गलती के कारण सामने आ सकती हैं। हालांकि, संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा मामले की जाँच की बात कही जा रही है।
फिलहाल, यह सोनोग्राफी रिपोर्ट सतना में चर्चा का विषय बनी हुई है —
जहाँ विज्ञान ने पल भर के लिए अपनी गंभीरता छोड़ी और कल्पना से आँखें चार कर बैठा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More