"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर पामगढ़ एसडीएम देवेंद्र कुमार चौधरी को राज्य स्तरीय सम्मान

लोकतंत्र को मजबूत करने वाली प्रतिबद्धता को मिला सम्मान

KPN24:- लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता को नई दिशा देने वाले अधिकारियों के लिए यह दिन प्रेरणा का प्रतीक बन गया। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित स्टेट अवार्ड्स 2026 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) पामगढ़ देवेंद्र कुमार चौधरी को बिलासपुर संभाग के उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री चौधरी को यह गौरव पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीयन एवं निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्यों ने न केवल मतदान प्रक्रिया को सुदृढ़ किया, बल्कि आम नागरिकों में लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जांजगीर-चांपा जिले के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य अधिकारियों को भी जनसेवा व निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कलेक्टर महोबे ने विश्वास जताया कि चौधरी भविष्य में भी इसी निष्ठा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वाचन सहित अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More