"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेजेस बलौदा व महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल चाम्पा में बालिकाओं को एनिमिया से बचाव की दी गई जानकारी

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर संवाद किया जा रहा है।

इसी क्रम में सेजेस (खिसोरा) बलौदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, चाम्पा में “एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld के लिए” तथा “बाल अधिकार एवं सामाजिक भेदभाव” थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालिकाओं को एनीमिया (रक्ताल्पता) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है, जिसके प्रमुख लक्षणों में थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, सांस फूलना और चक्कर आना शामिल हैं। इससे बचाव हेतु आयरन एवं विटामिन-सी युक्त आहार जैसे पालक, दाल, मुनगा, लाल भाजी, ड्राई फ्रूट्स एवं खट्टे फलों को नियमित आहार में शामिल करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, विभागीय बालिका कल्याण योजनाओं, एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। जागरूकता को प्रभावी बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी साहू, सूश्री अल्का चंद्रा, श्रीमती विनिता मिश्रा, श्रीमती शकुन सोन, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More