"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर दो अतिरिक्त दिवस तक होगी धान खरीदी

KPN24:- प्रदेश के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया में एक अहम और राहत भरा निर्णय लिया है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने और उनकी उपज का समयबद्ध विक्रय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब 05 एवं 06 फरवरी 2026 को भी धान खरीदी की अनुमति दी गई है।

इस निर्णय के तहत तीन श्रेणियों के किसान अतिरिक्त दो दिवस की अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे। इनमें वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया। इसके साथ ही वे किसान भी पात्र होंगे, जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया और सत्यापन उपरांत उनके पास धान उपलब्ध पाया गया। वहीं तीसरी श्रेणी में वे किसान शामिल हैं, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, किंतु किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर सके थे।
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना, हमाल एवं खरीदी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह कदम न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान देता है, बल्कि उनकी उपज के सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारु विक्रय को भी सुनिश्चित करता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More