"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रेत माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार:- नवागांव रेत खदान में छापा, 02 चैन माउंटेन मशीन जब्त

जांजगीर-चांपा | 04 फरवरी 2026 | KPN24.com

जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्पष्ट निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में औचक जांच की, जहां अवैध गतिविधियों की पोल खुल गई।

जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध उत्खनन और लोडिंग में लगी 02 चैन माउंटेन मशीनें पकड़ी गईं। कार्रवाई की भनक लगते ही मशीन चालक एवं मालिक मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रशासन ने दोनों मशीनों को लावारिस घोषित कर जब्त एवं सील कर दिया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर शून्य सहनशीलता नीति के तहत जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल लगातार निगरानी कर रहा है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाइयों को और तेज किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More