"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिलासपुर रेंज पुलिस का बड़ा नवाचार: ‘अनुभव’ क्यूआर कोड लॉन्च, अब जनता देगी सीधे आईजी को फीडबैक

बिलासपुर, 5 फरवरी 2027 KPN24.com

बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिसिंग को और पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से विकसित ‘अनुभव’ क्यूआर कोड सिस्टम का आज बिलासपुर पुलिस लाइन के चेतना हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ।

इस नवाचार का लोकार्पण संभाग आयुक्त अनिल जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया। रेंज के सभी आठ जिलों—कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, जीपीएम, सारंगढ़ और सक्ती—के पुलिस अधीक्षक वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।
क्यूआर कोड स्कैन कर दें फीडबैक, वो भी सीधे आईजी कार्यालय तक
अब आम नागरिक थाने में मिले अपने अनुभव को क्यूआर कोड स्कैन कर सरल गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा कर सकेंगे। फीडबैक सीधे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में दर्ज होगा। पहचान और मोबाइल नंबर देना पूरी तरह वैकल्पिक रखा गया है।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि तकनीक के जरिए जनता की आवाज़ सीधे नेतृत्व तक पहुंचे—यही इस पहल का उद्देश्य है। वहीं, संभाग आयुक्त अनिल जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसे पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने वाला कदम बताया।
आज से रेंज के सभी थानों में लागू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर सहित रेंज के सभी थानों में क्यूआर कोड स्थापित कर दिए गए हैं और प्राप्त फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए ‘अनुभव’ की उपयोगिता समझाई गई। गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।
आईजी श्री गर्ग ने आमजन से अपील की कि वे इस व्यवस्था का सदुपयोग करें—अच्छे अनुभव साझा करें और कमियों को भी निर्भय होकर बताएं, ताकि पुलिसिंग और बेहतर हो

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More