"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा की राजू इले. में भीषण अग्निकांड, कई  स्थानों से बुलाई गई फायर ब्रिगेड

आग में मासूम के दबे होने की आशंका, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

बलौदा | KPN24.com

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा–कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित राजू इले. में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए बलौदा, मड़वा, जांजगीर और वर्ध से फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए SDM, तहसीलदार, थाना प्रभारी, नगर पंचायत का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। स्थिति का जायजा लेने DSP स्वयं भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

मासूम के दबे होने की आशंका
इस भीषण अग्निकांड में एक बालक के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बालक का नाम राम देवांगन, पिता का नाम राजू देवांगन बताया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल द्वारा लगातार खोजबीन और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। परिजन बदहवास हालत में मौके पर मौजूद हैं।
करोड़ों के नुकसान का अनुमान
प्रारंभिक आकलन के अनुसार आगजनी की इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई संपत्तियों और वाहनों के जलकर खाक होने की खबर है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More