"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर में चोरी का खुलासा: बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपी दबोचे गए

KPN24.com जांजगीर-चांपा | 19 फरवरी 2026

थाना जांजगीर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, नगद ₹700 तथा घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/26 के तहत धारा 331(4), 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रात्रि में घर में सेंध, बाइक और नकदी पार
मामले के अनुसार 29 जनवरी 2026 की रात बिहारगनी निवासी जगजीवन कुर्रे के घर से अज्ञात चोरों ने राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल और नगदी रकम चोरी कर ली थी। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना बनी अहम कड़ी
विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अमृतलाल पटेल (34 वर्ष)
निवासी – राजापारा, चांपा थाना चांपा
घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ (37 वर्ष)
निवासी – बैग बुढ़वा, थाना शक्ति, जिला शक्ति
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही रात्रि में घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की राशन सामग्री और नगदी रकम खर्च कर दी गई थी, जबकि मोटरसाइकिल को बेचने की तैयारी चल रही थी।
टीम का सराहनीय योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More