"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हत्या कांड का खुलासा: शिवरीनारायण पुलिस ने 2 आरोपियों और 1 अपचारी बालक को दबोचा

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी 2026

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सनसनीखेज हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103 (1), 61 (2) बीएनएस के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई की है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक राहुल चौहान, निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, शिवरीनारायण मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही 11 फरवरी 2026 को थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग जांच पंचनामा की कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल चौहान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करना और शव को तालाब में फेंकना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
करन कुर्रे, पिता टीकाराम कुर्रे, उम्र 19 वर्ष 6 माह, निवासी भखराभाठा धरदेई
अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे, पिता प्रेमलाल कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी भखराभाठा धरदेई
एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
सराहनीय पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल (प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद), प्रआर विरेन्द्र टंडन, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, नितिन द्विवेदी, विवेक ठाकुर, बलराम यादव, श्रीकांत सिंह सहित थाना शिवरीनारायण स्टाफ की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More