
KPN24.com जांजगीर-चांपा 02 मार्च 2026
होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर रख रही जांजगीर-चांपा पुलिस ने बलौदा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।
बुडगहन चौक, बलौदा स्थित एक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को सिर्फ 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बच्चों का कपड़ा एवं नगदी रकम कुल ₹2857/- बरामद कर लिया है।
क्या था मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर द्वारा बुडगहन चौक स्थित कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से बच्चों के कपड़े और नगदी चिल्लर रकम चोरी कर ली गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV और मुखबिर की सूचना से खुला राज
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा पुलिस ने तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। संदेह के आधार पर विनोद देवार (उम्र 20 वर्ष), निवासी देवार पारा, बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान एवं नगदी रकम जप्त की गई।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही में, निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर एवं प्रहलाद कश्यप का विशेष योगदान रहा।










