"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नेगुरडीह में पुरानी रंजिश ने लिया उग्र रूप: दो पक्षों में खूनी झड़प, 10 आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 03 मार्च 2026

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियंत्रित कर लिया। दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नेगुरडीह में 02 मार्च 2026 की रात लगभग 10 बजे पुरानी दुश्मनी ने हिंसक रूप ले लिया।
प्रार्थी जगराम कश्यप, निवासी खैरताल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और मारपीट कर चोट पहुंचाई।
वहीं, दूसरे पक्ष से प्रार्थी गौतम यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विनय कश्यप एवं उसके साथियों ने “तुम बड़ा होशियार बनते हो, आज जान से मार देंगे” कहते हुए एक राय होकर हमला किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की। ताबड़तोड़ दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पहले पक्ष के गिरफ्तार आरोपी, संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू (27 वर्ष), तिहारू राम कश्यप (59 वर्ष), शरद कुमार कश्यप (25 वर्ष), गौतम यादव (19 वर्ष), महेन्द्र कुमार, कश्यप (25 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़)
दूसरे पक्ष के गिरफ्तार आरोपी, विनय कश्यप (25 वर्ष), पप्पू यादव उर्फ अविनाश (22 वर्ष), अतुल यादव (19 वर्ष), राजा बरेट (21 वर्ष), सरवन बरेट (22 वर्ष)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ की सक्रिय और मुस्तैद भूमिका रही। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More