"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

होली की आड़ में उपद्रव! पुलिस वाहनों पर पथराव, 5 आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 04 मार्च 2026

होली पर्व की रात शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए हैं। थाना नवागढ़ क्षेत्र में मुख्य मार्ग को बाधित कर पुलिस टीम पर पथराव करने वाले 5 आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
बीती रात करीब 02:00 बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बुढ़ेना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया गया था।
जब पुलिस टीम मार्ग से अवरोध हटा रही थी, तभी घात लगाकर छिपे उपद्रवियों ने शासकीय वाहनों पर अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिस वाहनों के आगे और पीछे के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर कुछ आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पथराव करने, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी, अनीश यादव (19 वर्ष), साहिल यादव (21 वर्ष), राज कश्यप (19 वर्ष), सुखराम कश्यप (22 वर्ष)
परमेश्वर यादव (22 वर्ष), सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 324(3), 221, 132, 191(2) एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार, अमन राजपूत, देवराज लेसर, अभिषेक जायसवाल सहित थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More