
KPN24.com जांजगीर-चांपा 14 मार्च 2026
जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ अनाचार के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी प्रक्रिया के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कोसले, निवासी केरा थाना नवागढ़, के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
मामले के संबंध में बताया गया कि आरोपी ने एक महिला को डराकर और धमकाकर उसके साथ अनाचार किया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद नवागढ़ पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
पुलिस की लगातार पतासाजी और कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देश पर आरोपी संतोष कोसले को विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी में लिया गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










