
KPN24.com रायपुर 16 मार्च 2026
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुखद घटना में हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता पूरी संवेदना और सहानुभूति के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों को संबल, धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी त्रासदी पूरे समाज को झकझोर देती है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची संवेदना है।










