"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एमपी अजब-गजब में अनोखा मामला:- जिंदा इंसान को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुर्दाघर

KPN24.com गुना मध्यप्रदेश 19 मार्च 2026 

एमपी अजब-गजब है जिसके चलते यहां ऐसे ऐसे कारनामे होते हैं कि सभी दंग रह जाएंगे ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के गुना में स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां लापरवाही की सारी हदें इस कदर पार हो गईं कि एक जिंदा युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, हड्डी मिल क्षेत्र निवासी जॉन पारदी ने 11 मार्च को मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया था। परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना पर्याप्त जांच के ही उसे मृत घोषित कर दिया और सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम टेबल पर लौट आई सांसें…
हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया, जब पोस्टमार्टम कक्ष में कुछ देर बाद युवक को होश आ गया। खुद को शवों के बीच और बिना कपड़ों के देखकर वह घबरा गया और जान बचाने के लिए तुरंत वहां से बाहर भाग निकला। इस नजारे से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
“जिंदा ही काट देते…” – पीड़ित का दर्द
पीड़ित युवक ने बताया कि अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो उसका पोस्टमार्टम शुरू हो सकता था। “अगर मैं नहीं भागता, तो डॉक्टर चीरा लगा देते… मेरी जान भी जा सकती थी,” – उसकी ये बात सिस्टम की भयावह लापरवाही को उजागर करती है।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की जांच प्रक्रिया और मानवीय संवेदनशीलता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां मरीज की जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, वहीं ऐसी लापरवाही लोगों के भरोसे को तोड़ रही है।
कार्रवाई की मांग तेज, प्रशासन खामोश
घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि, अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More