"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

KPN24.com जांजगीर-चांपा25 मार्च 2026

जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर एक साथ 106 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है, जिससे पूरे महकमे में हलचल मच गई है।

एक जगह जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई
इस बड़े फेरबदल में खासतौर पर उन कर्मचारियों को निशाने पर लिया गया है, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। करीब 3 साल से एक ही जगह जमे कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए और पुलिसिंग और अधिक प्रभावी बन सके।
महिला थाना को मिला नया स्वरूप
जिले में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नवीन महिला थाना में 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो को सौंपी गई है, जो थाना प्रभारी के रूप में कार्य करेंगी।
31 मार्च को IG बिलासपुर द्वारा महिला थाना का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, जिससे महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
रिस्पॉन्स टीम में भी बड़ा बदलाव
आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए रिस्पॉन्स टीम में भी व्यापक बदलाव किया गया है। इससे आम जनता को अब पहले से अधिक तेज़ और बेहतर पुलिस सहायता मिलने की उम्मीद है।
क्या है इस बदलाव का मकसद?
पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के बड़े स्तर पर किए गए तबादले न सिर्फ जवाबदेही बढ़ाते हैं, बल्कि कार्य में नई ऊर्जा और सख्ती भी लाते हैं।

स्थानांतरण आदेश दिनांक 25-03-2026

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More