
KPN24.com बिर्रा जांजगीर-चांपा 05 अप्रैल 2026
मां विश्वेश्वरी की पावन धरा और चित्रोत्पला गंगा (महानदी) के पवित्र तट पर बसे ग्राम किकिरदा में आज से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। जय ठाकूरदेव चौक के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव की शुरुआत रविवार को भव्य कलशयात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें पूरे गांव का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।
कथा के लिए सुसज्जित व्यासपीठ पर कथावाचक पूज्य रघुनाथदास जी महाराज (चित्रकूट धाम, उत्तर प्रदेश) भक्तों को श्रीमद् भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे, जबकि आयोजन के आचार्य पं. दीपक कुमार द्विवेदी हैं। प्रतिदिन कथा का समय शाम 4 बजे से प्रभु कृपा तक निर्धारित किया गया है।
रविवार 5 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर कीर्तन-भजन करते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण करती हुई महानदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापसी की। इसके पश्चात वेदी पूजन, देव आह्वान और मंगलाचरण के साथ कथा का विधिवत प्रारंभ हुआ।
कथा का दिनवार कार्यक्रम
धार्मिक आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न पावन प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा—
6 अप्रैल: सुकदेव आगमन, परीक्षित जन्म कथा
7 अप्रैल: वाराह अवतार वर्णन, कपिल महात्म्य
8 अप्रैल: ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव
9 अप्रैल: श्रीकृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा
10 अप्रैल: मथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी मंगल विवाहोत्सव
11 अप्रैल: सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी, कथा विश्राम और तुलसी वर्षा
12 अप्रैल: यज्ञ, हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं महाभंडारा के साथ कथा का समापन
पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए जय ठाकूरदेव मोहल्ला समिति और समस्त ग्रामवासी पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्सव का माहौल बना हुआ










