"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी महंगी: शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 08 अप्रैल 2026 

जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती से अनाचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनिकेत तांडे (20 वर्ष) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा ने वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर पीड़िता के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अनाचार किया। बाद में पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(M) एवं 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More