"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

KPN24.com रायपुर 16 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर बड़ी भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इसी कड़ी में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा और परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

• छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू।
• कुल पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे।
• भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में जारी होंगी।
• लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा किया जाएगा।
• परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
• विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा का सिलेबस व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
• ऑनलाइन आवेदन की तिथि की जानकारी व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
• मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भी जल्द अलग से भर्ती विज्ञापन जारी होंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More