"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वनांचल में जलेगा स्थायी उजाले का दीप: अब सोलर नहीं, मुख्य ग्रिड से पहुंचेगी बिजली

KPN24.com रायपुर 16 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिन गांवों में अब तक सोलर ऊर्जा के सहारे बिजली की व्यवस्था थी, वहां जल्द ही मुख्य विद्युत लाइन (ग्रिड) से बिजली पहुंचाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को सीमित और अस्थायी सोलर व्यवस्था से मुक्ति मिलेगी और नियमित, स्थायी तथा पर्याप्त बिजली आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

इसी दिशा में स्थिति का जायजा लेने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर अधिकारियों की टीम के साथ वनांचल क्षेत्र पहुंचे और जमीनी हालात का निरीक्षण किया।

वनांचल के गांवों को मिलेगा स्थायी उजाला, सोलर व्यवस्था की जगह मुख्य ग्रिड से जोड़ी जाएगी बिजली।
बिलासपुर जिले के कोटा वनांचल क्षेत्र के गांव सरगोड़, छुइहया, चिचवा डबरी और परसापानी का एमडी ने किया स्थल निरीक्षण।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पहले इन गांवों में सोलर प्लांट के माध्यम से बिजली व्यवस्था की गई थी।
अब बिजली विभाग ने मुख्य विद्युत लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर तकनीकी सर्वे और परियोजना की संभावनाओं का आकलन किया।
एमडी भीम सिंह कंवर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य योजना तैयार कर गांवों को ग्रिड से जोड़ा जाए।
घने जंगलों के कारण बिजली लाइन बिछाने के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की आवश्यकता, इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेने निर्देश।
ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे पंखा, टीवी और मोटर जैसे उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
मुख्य विद्युत लाइन पहुंचने से वनांचल क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद।
निरीक्षण के दौरान विद्युत कंपनी के अधीक्षण अभियंता एस. के. जांगड़े, ईई प्रोजेक्ट मिलिंद पाण्डेय, कोटा ईई राजेन्द्र गोंड सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे स्थायी बिजली सुविधा का इंतजार कर रहे थे। मुख्य ग्रिड से कनेक्शन मिलने के बाद न केवल घरों में उजाला बढ़ेगा बल्कि शिक्षा, खेती और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More