"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध रेत माफियाओं पर कड़ा प्रहार: 4 ट्रैक्टर और 10 हाईवा जब्त, प्रशासन का बड़ा एक्शन

KPN24.com जांजगीर-चांपा 17 अप्रैल 2026

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए कई वाहनों को जब्त किया।

4 ट्रैक्टर जब्त
नवागढ़ तहसील में 3 और शिवरीनारायण के ग्राम कनस्दा में 1 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया।
10 हाईवा वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
चांपा, पीथमपुर, हथनेवरा और जांजगीर मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान 10 हाईवा जब्त।
खनिजों का अवैध परिवहन उजागर
3 हाईवा में चूनापत्थर (गिट्टी)
7 हाईवा में रेत का अवैध परिवहन
वाहन पुलिस अभिरक्षा में
सभी जब्त वाहन पुलिस लाइन खोखरा एवं चांपा थाना में सुरक्षित रखे गए।
कड़ी कानूनी कार्रवाई
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज।
प्रशासन का सख्त संदेश
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे माफियाओं के खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More