
KPN24.com जांजगीर-चांपा 17 अप्रैल 2026
देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया जनगणना 2027 अब नए डिजिटल अंदाज़ में शुरू हो चुकी है। पहली बार नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल पारदर्शिता और सुविधा दोनों को एक साथ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
जिले में इस अभियान को गति देते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने खुद ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया और डिजिटल भागीदारी का संदेश दिया।
👉 16 अप्रैल 2026 से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू
👉 पहली बार नागरिक खुद ऑनलाइन भर सकते हैं जनगणना फॉर्म
👉 आधिकारिक पोर्टल: http://se.census.gov.in�
👉 फॉर्म भरने के बाद मिलेगा यूनिक आईडी, जिसे प्रगणक को दिखाना होगा
👉 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी करेंगे एकत्र
👉 पूरी जानकारी रहेगी पूर्णतः गोपनीय और सुरक्षित
👉 जनगणना दो चरणों में होगी, पहले चरण में मकान सूचीकरण (HLO)
👉 डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग, जिससे बढ़ेगी सटीकता
डिजिटल सुविधा से आसान हुई जनगणना
कलेक्टर ने बताया कि अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि डेटा संग्रह की प्रक्रिया भी तेज और पारदर्शी बनेगी।
क्यों महत्वपूर्ण है जनगणना?
जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही सरकार की योजनाओं, बजट और संसाधनों के वितरण की आधारशिला होते हैं। इसलिए हर नागरिक की सटीक जानकारी बेहद जरूरी है।
बहुस्तरीय जांच से सुनिश्चित होगी शुद्धता
ऑनलाइन और फील्ड सर्वे से मिले डेटा का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी कई स्तरों पर जांच करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।










