"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश, बिलासपुर आयुक्त को सौंपी जिम्मेदारी

KPN24.com रायपुर17 अप्रैल 2026

सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य शासन सख्त एक्शन में आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

खास-खास बिन्दु 
▪️ 14 अप्रैल 2026 को वेदांता पावर प्लांट में हुआ था बड़ा हादसा
▪️ बॉयलर यूनिट-1 में तकनीकी खराबी से फटा पाइप, मची अफरा-तफरी
▪️ हादसे में कई श्रमिकों की मौत, अनेक गंभीर रूप से घायल
▪️ बिलासपुर संभाग के आयुक्त को बनाया गया जांच अधिकारी
▪️ जांच में घटना के कारण, जिम्मेदारों और लापरवाही की होगी पड़ताल
▪️ भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के उपाय भी सुझाए जाएंगे
▪️ 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश
▪️ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
यह हादसा न सिर्फ औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलता है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो तय करेगी कि इस लापरवाही के पीछे आखिर जिम्मेदार कौन है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More