
KPN24.com जांजगीर-चांपा 18 अप्रैल 2026
जिले में लगातार हो रही सूने मकानों में चोरी की वारदातों पर आखिरकार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। सायबर टीम की सतर्कता और तकनीकी जांच के दम पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
सायबर थाना जांजगीर की सक्रियता से अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा
03 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में छिपे हुए थे
चोरी से पहले आरोपी करते थे इलाके की रेकी, फिर वारदात को देते थे अंजाम
CCTV फुटेज से सुराग, संदिग्ध कार के जरिए पुलिस पहुंची आरोपियों तक
नैला के साथ-साथ मुंगेली (लोरमी) क्षेत्र में भी चोरी की वारदात कबूली
आरोपियों के कब्जे से 2.30 लाख रुपए की संपत्ति बरामद
चोरी के गहने खरीदने वाला सोनार फरार, पुलिस तलाश में जुटी
कैसे खुला पूरा मामला?
10 अप्रैल 2026 की रात नैला क्षेत्र में सैयद अली के घर हुई चोरी के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर सायबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध सफेद कार (CG-04 HK-6504) नजर आई।
तकनीकी जांच में पता चला कि कार मध्यप्रदेश के बालाघाट से खरीदी गई थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को नांदघाट और बालाघाट से धर दबोचा।
आरोपियों का मॉडस ऑपरेंडी (तरीका)
पहले दिन में इलाके की रेकी करते थे
रात में सूने मकानों को निशाना बनाते थे
खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसते थे
एक आरोपी बाहर निगरानी करता, बाकी अंदर चोरी करते
वारदात के बाद तुरंत दूसरे जिले/राज्य में हो जाते थे फरार
गिरफ्तार आरोपी
प्रकाश जावरे (24 वर्ष), जिला बालाघाट (म.प्र.)
पप्पू पटेल (22 वर्ष), बिलासपुर (छ.ग.)
राजेश पटेल (19 वर्ष), बिलासपुर (छ.ग.)
बरामदगी
एक कार – ₹2,00,000, 3 मोबाइल – ₹21,000, नगदी – ₹5,000, सोने-चांदी के जेवर – ₹4,000
कुल जुमला बरामदगी: ₹2,30,000
अन्य खुलासे
नैला क्षेत्र में पहले हुई ₹80,000 की चोरी भी कबूली
मुंगेली (लोरमी) में ₹80,000 की चोरी की वारदात स्वीकार
चोरी के जेवर खरीदने वाला सोनार अब भी फरार
पुलिस की सराहनीय भूमिका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर प्रभारी सागर पाठक व टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। चौकी नैला प्रभारी उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान और स्टाफ का योगदान भी सराहनीय रहा।










