
KPN24.com जांजगीर-चांपा 18 मई 2026
प्रधानमंत्री द्वारा जनता से “सोना मत खरीदो” की अपील को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर कांग्रेस कमेटी ने इसे केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताते हुए सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।
स्थानीय ज्वेलर्स दुकान के सामने आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता और व्यापारियों के बीच भय और असमंजस का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, डॉ. परस शर्मा, देवेश सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, रमेश पैगवार, भगवानदास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा राजू शर्मा, हेमलता राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ब्यास कश्यप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था वास्तव में मजबूत है, तो फिर जनता को सोना खरीदने से रोकने जैसी अपील क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों के शासन के बाद भी यदि सरकार लोगों को यह बताने लगे कि क्या खरीदना है और क्या नहीं, तो यह आर्थिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि अपनी नीतिगत कमजोरियों का बोझ आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और कारीगरों पर डालना। यदि सरकार को विदेशी मुद्रा संकट, व्यापार घाटे या आर्थिक अस्थिरता की चिंता है, तो उसका समाधान मजबूत आर्थिक नीति, रोजगार सृजन, निवेश बढ़ाने और महंगाई नियंत्रण में है — न कि “सोना मत खरीदो” जैसी प्रतीकात्मक अपीलों में।
कांग्रेस नेताओं ने सर्राफा व्यापार को करोड़ों परिवारों की आजीविका का आधार बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान व्यापारियों के बीच असुरक्षा और भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार देश की आर्थिक स्थिति पर स्पष्टता दे और ऐसी नीतियां लागू करे जो व्यापार, रोजगार और जनता के विश्वास को मजबूत करें।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को मजबूत अर्थव्यवस्था चाहिए, भ्रम फैलाने वाली अपीलें नहीं। व्यापारियों को भरोसा चाहिए, असमंजस नहीं
इस अवसर पर परमेश्वर निर्मले, भोलू मितेश यादव, दिनेश महंत, पवन कश्यप, अनिल चौरसिया, शेषनाथ टंडन, केशव सेन, निशा राठौर, अक्षय टेकाम, अनिल राठौर, छतराम साहू, अमन अग्रवाल, आकाश तिवारी, अंशु यादव, संस्कार राठौर, रवि राठौर, उमाशंकर साव, हर्ष शुक्ला, किरण कुमार यादव, सत्ता राठौर, जितेंद्र दिनकर, अभिषेक सिंह, यश कुमार शर्मा, बेदी यादव, मुंशीराम सूर्यवंशी, दयाशंकर केवट, मोती पटेल, कमलेश ताम्रकार, मनोज ताम्रकार, प्रीतम कश्यप, पद्माकर कश्यप, अमन तिवारी, सीताराम सिदार, लाला राठौर, बलिराम राठौर, बजरंग सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।










