"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बर्रा में जुए के फड़ पर नवागढ़ पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 03 जून 2026

जिले में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम बर्रा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 2 जून 2026 की देर शाम मुखबिर से मिली सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम गोधना में दबिश देकर जुए के फड़ पर बैठे 8 लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 35,510 रुपये नकद, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन तथा ताश की पत्तियां बरामद की गईं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुनीराम बजारे, निवासी केरा
कमल चंद्रा, निवासी चिकनीडीह, जिला सारंगढ़
मानिक राम यादव, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण
कमलेश्वर साहू, निवासी बिर्रा
जितेंद्र कुर्रे, निवासी कोडाभाट, थाना पामगढ़
रामलाल रत्नाकर, निवासी खपरीडीह, थाना नवागढ़
गोरेलाल साहू, निवासी ससहा, थाना पामगढ़
शिवकुमार कश्यप, निवासी कोसला, थाना पामगढ़
थाना नवागढ़ पुलिस की सतर्कता से सफलता
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More