"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ से अधिक के 341 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन

KPN24.com जांजगीर-चांपा 13 जून 2026

जांजगीर-चांपा जिले के विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को 295 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात देंगे। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय जिले में कुल 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 70.10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। यह कार्यक्रम जिले में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, सिंचाई, नगरीय विकास और ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगा।
159 विकास कार्य राष्ट्र को समर्पित, 70 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 70.10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण हुए 159 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें जल संसाधन, वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाएँ शामिल हैं।
विशेष रूप से पेयजल, सड़क, शासकीय भवनों और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के लोकार्पण से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा विकास की नई संभावनाएँ खुलेंगी।
224 करोड़ से अधिक के 182 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री द्वारा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 182 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, गृह निर्माण मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, सिंचाई व्यवस्था, शहरी सुविधाएँ, आवासीय अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास को व्यापक गति मिलेगी।
जिले के विकास का नया अध्याय
295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जांजगीर-चांपा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल जिले को विकास के नए आयाम देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More