"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कांग्रेस का डिजिटल दमखम बढ़ाने की तैयारी, सोशल मीडिया वॉरियर्स के चयन हेतु जिला कांग्रेस कार्यालय में इंटरव्यू

72 युवाओं ने दिखाई रुचि, कांग्रेस की डिजिटल टीम को मजबूत बनाने की कवायद तेज

मनीष विद्यार्थी खरगोन मध्यप्रदेश 

KPN24.com खरगोन 25 जून 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा चलाए जा रहे “कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान” के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय खरगोन में सक्रिय युवाओं के चयन के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए गए। अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले से 72 युवाओं ने सोशल मीडिया वॉरियर्स बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी आवेदकों के जिला कांग्रेस कार्यालय में साक्षात्कार लिए गए। चयनित प्रतिभागियों की जानकारी आगे की प्रक्रिया के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को भेजी जाएगी, जहां अंतिम चयन किया जाएगा।
सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला अध्यक्ष महेंद्र जाट ने बताया कि कांग्रेस संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े ऊर्जावान और सक्रिय युवाओं को संगठन के डिजिटल अभियान से जोड़ा जाएगा।
साक्षात्कार प्रक्रिया में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खरगोन प्रभारी विवेक मोगरे, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष महेंद्र जाट तथा जिला कांग्रेस महासचिव (संगठन) जितेंद्र भावसार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन प्रभारी कादर बेग, पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय चौहान, आईटी सेल महेश्वर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, भगवान सिंह मंडलोई, राकेश यादव, बाबूलाल बरडे, विवेक गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
प्रमुख बिंदु
🔹 कांग्रेस के डिजिटल अभियान को मिलेगा नया विस्तार
🔹 72 युवाओं ने सोशल मीडिया वॉरियर्स बनने के लिए किया आवेदन
🔹 चयनित युवाओं को संगठन की डिजिटल रणनीति से जोड़ा जाएगा
🔹 प्रदेशभर में चल रहा है कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More