"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा विशेष सुरक्षा ऑडिट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निर्देश
जनसुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, सुरक्षा मानकों की होगी व्यापक जांच

KPN24.com रायपुर 24 जून 2026

देशभर में लगातार सामने आ रही अग्निकांड की घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर के बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, मॉल, लॉज और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि नागरिकों, विद्यार्थियों और महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव विकास शील ने सभी संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अग्निशमन विभाग को विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
इन बिंदुओं पर होगी कड़ी जांच
✅ अग्निशमन यंत्र एवं फायर सेफ्टी उपकरण
✅ वैध फायर एनओसी की उपलब्धता
✅ आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था
✅ भवन की संरचनात्मक सुरक्षा
✅ विद्युत वायरिंग एवं उपकरणों की स्थिति
✅ सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था
✅ प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सुविधाएं
✅ पार्किंग एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश
“जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More