"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रिवैल्यूएशन ने बदली तकदीर: सेमरिया की बेटी साक्षी कश्यप ने रचा इतिहास, प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में बनाई जगह

KPN24.com जांजगीर-चांपा 26 जून 2026

मेहनत, आत्मविश्वास और लगन का परिणाम आखिरकार रंग लाया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 24 जून 2026 को घोषित 10वीं हाई स्कूल मुख्य परीक्षा के रिवैल्यूएशन परिणाम में जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरिया की होनहार छात्रा साक्षी कश्यप ने प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर लिया।

नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा साक्षी ने रोल नंबर 1263114455 से परीक्षा देते हुए 600 में से 588 अंक (98%) प्राप्त किए। रिवैल्यूएशन में संस्कृत विषय के अंक 69 से बढ़कर 74 हो गए और यही 5 अतिरिक्त अंक उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि का आधार बने।
सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन
अंग्रेजी – 97 अंक
हिंदी – 98 अंक
संस्कृत – 99 अंक
गणित – 98 अंक
विज्ञान – 96 अंक
सामाजिक विज्ञान – 100 अंक
स्कूल कोड 311319 एवं परीक्षा केंद्र 311284 से परीक्षा देने वाली साक्षी ने सभी छह विषयों में विशिष्ट योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
शिक्षक पिता की बेटी, डॉक्टर बनने का बड़ा सपना
साक्षी, शासकीय हाई स्कूल बोरसी में व्याख्याता कृष्ण कुमार कश्यप एवं गृहिणी श्रीमती मन्दाकिनी कश्यप की पुत्री हैं। उनका लक्ष्य नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
साक्षी का प्रेरणादायी संदेश
“जोश हो दिल में, जुनून हो आंखों में, मंजिल खुद चलकर आएगी कदमों में। सपने वो नहीं जो सोते हुए देखे जाएं, सपने वो हैं जो सोने न दें। कलम की ताकत से मुकद्दर लिखा जाता है, पढ़ाई से बड़ा कोई तप नहीं होता। हार मान लेना आसान है, पर जीतने वाले कभी हार नहीं मानते।”
गांव में जश्न, बेटी पर पूरे क्षेत्र को गर्व
साक्षी की सफलता की खबर मिलते ही ग्राम सेमरिया में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए साक्षी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भावुक पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने कहा, “मेरी बेटी ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बना सकती हैं।”
साक्षी कश्यप की यह उपलब्धि उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More