
छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ फहराया गया सहकारिता ध्वज, किसानों की समृद्धि का लिया संकल्प
KPN24.com बिर्रा जांजगीर-चांपा 29 जून 2026
केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग के सफलतम पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर की सेवा सहकारी समितियों में 29 जून से 6 जुलाई तक आयोजित सहकारी सप्ताह का शुभारंभ उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।
इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति बिर्रा में सहकारिता ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह (छोटू बाबा), सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मंडी अध्यक्ष संतोष कुमार कश्यप, निलांबर सिंह, जितेन्द्र तिवारी, रामकृष्ण कश्यप, देवप्रसाद तिवारी, कृषि विस्तार अधिकारी जी.आर. छात्रे, शशिभूषण कश्यप एवं देवप्रसाद भारद्वाज सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ सहकारिता ध्वज फहराकर तथा सहकारिता गीत गाकर किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सहकारी सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है।
वहीं मंडी अध्यक्ष संतोष कुमार कश्यप ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें खाद, केसीसी ऋण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम का सफल संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया, जबकि संस्था प्रभारी कांशीराम कश्यप ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिवकुमार साहू, किशन कश्यप, रामप्रसाद कश्यप, बद्रीविशाल कश्यप, हेमन्त देवांगन, लोकपाल देवांगन, विनोद धीवर, मंतोष पटेल, संजय साहू, सुखीराम पटेल, ऑपरेटर निर्मल पटेल, विक्रेता हेमन्त जायसवाल, अनिल चंद्रा, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, फिरूराम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी क्रम में कृषि शाखा सेवा सहकारी समिति डभरा खुर्द में समिति अध्यक्ष छोटेलाल पटेल ने सहकारिता ध्वज फहराकर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक हिरो साहू, ऑपरेटर छत्रपाल साहू, टिकेंद्र कौशिक, चंद्रभूषण, लक्ष्मी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
उधर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक श्री कंवर ने सहकारिता ध्वज फहराकर सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक उज्ज्वल दुबे सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










