
मनीष विद्यार्थी खरगोन
KPN24.com खरगोन मध्यप्रदेश 01 जुलाई 2026
डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच विद्यार्थियों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को खरगोन जिला मुख्यालय से सटे कसरावद के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अघावन में विशेष साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी देकर सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य मुकेश खेड़े ने कहा कि आज छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक एवं व्यक्तिगत हानि का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अज्ञात एपीके (APK) फ़ाइल को डाउनलोड न करने, अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण साझा न करने तथा संदिग्ध कॉल एवं लिंक से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन की जानकारी देकर किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक गोविंद पाटीदार, बलकवाड़ा थाना के प्रधान आरक्षक रामसिंह मंडलोई सहित अन्य वक्ताओं ने साइबर अपराधों के नए तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सीख दी।
कार्यक्रम में शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक शिवराम पाटीदार, सचिन मोरे, रामेश्वर पाटीदार, जनशिक्षक कृष्णा गाडगे, निर्मल पाटीदार, शंकरसिंह मोरी, आकाश नेकिये, चंपालाल बरड़े, राधेश्याम तिरोले, लालसिंह डावर, प्रभु चौहान, सुनील यादव, गजानन गवाने, जयसिंह राठौर, प्रयोगशाला सहायक अक्षय मंडलोई, अतिथि शिक्षक विकास मंडलोई, अमजद खान, अर्पित कोचक तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।










