"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ED (O&M) की कमान अब संजय खंडेलवाल के हाथों में, पावर कंपनी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दो वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति, महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं

KPN24.com रायपुर 2 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कार्यपालक निदेशकों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। साथ ही दो वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य अभियंता (Chief Engineer) के पद पर पदोन्नति प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, संजय खंडेलवाल को कार्यपालक निदेशक (संचालन एवं संधारण) [ED (O&M)] नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं, राजनांदगांव के कार्यपालक निदेशक शिरीष शैलेट का स्थानांतरण कर उन्हें दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यालय स्थित ED (O&M) कार्यालय पूरे प्रदेश की विद्युत वितरण प्रणाली के संचालन एवं संधारण का प्रमुख केंद्र है। इस पद पर पूर्व में जे.एस. नेताम कार्यरत थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संजय खंडेलवाल को सौंपी गई है।
दो अधिकारियों को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति
मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में दिलीप कुमार भोजक एवं एच.के. मेश्राम को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है।
दिलीप कुमार भोजक को मुख्य अभियंता (सतर्कता) का प्रभार सौंपा गया है।
एच.के. मेश्राम को मुख्य अभियंता, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।
इन प्रशासनिक बदलावों को प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More