"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मड़वा विद्युत संयंत्र में ‘पालना घर’ का शुभारंभ, महिला कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने किया लोकार्पण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KPN24.com जांजगीर-चांपा 09 जुलाई 2026

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस), मड़वा में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक ‘पालना घर’ का शुभारंभ मुख्य अभियंता  एच.एन. कोसरिया के कर-कमलों से किया गया।

इस नई सुविधा के शुरू होने से अब कार्यरत महिलाओं को अपने छोटे बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की चिंता से काफी राहत मिलेगी तथा वे पूरी निश्चिंतता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी।
संयंत्र प्रबंधन के अनुसार पालना घर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। यहां बच्चों के लिए आरामदायक वातावरण, खेल सामग्री, मनोरंजन हेतु टेलीविजन एवं ध्वनि प्रणाली सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षित और बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।
शुभारंभ समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आर.एल. ध्रुव, एन. लकरा एवं आर.के. नायक ने पालना घर परिसर में पौधरोपण भी किया।
संयंत्र प्रबंधन का मानना है कि यह पहल महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल को अधिक अनुकूल एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ कार्यालयीन जिम्मेदारियों का भी बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More