"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल: कलेक्टर ने सिवनी कोसा कारखाना और ककून बैंक का किया निरीक्षण

कोसा धागाकरण और हथकरघा बुनाई के लिए वृहद प्रशिक्षण अभियान चलाने के निर्देश, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने पर जोर

KPN24.com जांजगीर-चांपा 09 जुलाई 2026

जिले में महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को उन्होंने सिवनी स्थित कोसा कारखाना एवं ककून बैंक का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोसा धागाकरण एवं हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण बड़े स्तर पर संचालित किया जाए, ताकि जिले की अधिक से अधिक महिलाएं और युवा विभागीय योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सिवनी के कोसा कारखाना को आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोसा कारखाना परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि प्रशिक्षण एवं उत्पादन गतिविधियों का शीघ्र विस्तार किया जा सके।
इस अवसर पर रेशम विभाग के मधुप कुमार चंदन, हथकरघा विभाग के सहायक संचालक सौरभ सिंह ठाकुर, हैंडलूम कॉलेज के बिहारी लाल पटेल, एनसीएचएचडी के रंगारी, जनपद पंचायत बलौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित नायक तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुभागीय अधिकारी सूर्यवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More