
KPN24.com कोरबा 18 जुलाई 2026
समाज सेवा, संगठन निर्माण और राठौर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चुलेश्वर राठौर को मध्यप्रदेश के सीहोर में भव्य सम्मान से नवाजा जाएगा। उनके सम्मान की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर के राठौर समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।
राठौर क्षत्रिय समाज, सीहोर (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार 19 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 11:00 बजे प्रेमी पैलेस, मंडी थाना के सामने, गल्ला मंडी, सीहोर में आयोजित गरिमामय समारोह में श्री चुलेश्वर राठौर को सम्मानित किया जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने आमंत्रण पत्र में उल्लेख किया है कि श्री राठौर ने समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा को मजबूत और संगठित बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और समाजहित में किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
समारोह के आयोजकों ने श्री राठौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाज सेवा की कामना करते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह भी किया है। चुलेश्वर राठौर के सम्मान की खबर सामने आते ही छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के समाजजनों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सभी ने इसे पूरे राठौर समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए श्री राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज सेवा, समर्पण और संगठनात्मक नेतृत्व की उस यात्रा का सम्मान है जिसने राठौर समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है।










