
KPN24.com बलौदा 22 जुलाई 2026
जनपद पंचायत बलौदा के अधीन ग्राम बोकरेल पहुंच मार्ग पर स्थित चौतरिया नाला इन दिनों भारी बारिश के चलते उफान पर है। नाले में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण पुल के ऊपर से करीब पांच फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है।
पुल के ऊपर तेज बहाव के साथ पानी गुजरने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों और राहगीरों से अपील की गई है कि अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश न करें। पानी का बहाव कम होने और स्थिति सामान्य होने तक पुल से आवागमन से बचें तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
प्रशासन और स्थानीय जिम्मेदारों द्वारा भी लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश के दौरान नालों और पुल-पुलियों पर अचानक पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता दें और पानी के तेज बहाव वाले पुल को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।










